Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (21 मार्च 2026)। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उदयपुर प्रवास के दौरान फतेहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान का अवलोकन किया। उदयपुर की नैसर्गिक सुंदरता देखकर सीएस अभिभूत हो उठे। उन्होंने पर्यटन विकास को लेकर चल रहे प्रोजेक्टस् की जानकारी ली।
उदयपुर यात्रा के दूसरे दिन मुख्य सचिव सर्किट हाउस से प्रस्थान कर फतेहसागर की पाल पर पहुंचे। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए आयुक्त राहुल जैन, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, निदेशक अभियांत्रिकी संजीव शर्मा आदि भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव सहित अधिकारीगण सोलर बोट से झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान पहुंचे। उन्होंने उद्यान में उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से हाल ही कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने सीएस को उदयपुर में पर्यटन विकास को लेकर राज्य सरकार के निर्देशन में किए गए कार्यों, प्रगतिरत तथा प्रस्तावित प्रोजेक्टस् की जानकारी दी।