Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल की अध्यक्षता में 12 सितम्बर को कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे।
विभिन्न घाटों का भ्रमण एवं लोकार्पण –
जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष ओपी बुनकर ने बताया कि 12 सितम्बर को प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री एवं डेलिगेट्स का चम्बल रिवर फ्रंट पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री एवं अतिथिगण रिवर फ्रंट पर सिंह घाट, उत्सव घाट, साहित्य घाट, रंगमंच घाट, फव्वारा घाट, कनक महल, बड़ी समाध अर्थात वृन्दावन गार्डन दशावतार भ्रमण एवं हाड़ौती घाट का भ्रमण करेंगे।
उन्होंने बताया कि सायंकाल मुख्यमंत्री एवं अतिथिगण विभिन्न घाटों एवं चम्बल माता मूर्ति का बोट द्वारा अवलोकन करेंगे। जहां सायं 6 बजे चम्बल माता की आरती का भव्य आयोजन होगा।
शहरवासी देख सकेंगे जीवंत प्रसारण –
चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण समारोह एवं संबद्ध कार्यक्रमों की शहर में प्रमुख स्थानों जीवंत प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कोटा शहर में लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर यह व्यवस्था रहेगी। कोटा शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रमों का जीवंत प्रसारण शहरवासी देख सकेंगे।