Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति – प्रदेशवासियों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का स्वतः लाभ

15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा SWATAH प्रोजेक्ट

जयपुर,(3 अक्टूबर 2023)। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेही सुशासन देने के लिए संकल्पबद्ध है। आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

अब सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा प्रदेशवासियों के जन आधार डाटाबेस का उपयोग करते हुए रियल टाइम ऑटो सर्विस डिलेवरी सिस्टम (SWATAH) विकसित किया जाएगा। इस सिस्टम से पात्र नागरिकों को आवेदन किए बिना ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे स्वतः ही मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सम्बंध में 15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। योजनान्तर्गत 5 वर्ष के लिए 14 विभागों द्वारा संचालित की जा रही 79 योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने हेतु इस राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रुपए तथा आगामी वर्षों में 2-2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

विभाग इस वित्तीय वर्ष के लिए 5 करोड़ रुपए अपनी अन्य योजनाओें की संभावित बचत राशि में से वहन करेगा। उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.