Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी- सवाई माधोपुर की बहरावण्डा खुर्द पुलिस चौकी होगी थाने में क्रमोन्नत

थाने के संचालन हेतु 40 नवीन पदों का होगा सृजन - उदयपुर के झाडोल में खुलेगी नवीन पुलिस चौकी

जयपुर, । सवाई माधोपुर जिले की बहरावण्डा खुर्द पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इसके संचालन हेतु 40 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रस्ताव के अनुसार, स्वीकृत पदों में पुलिस निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक व कॉन्स्टेबल ड्राईवर के 2-2, सहायक उप निरीक्षक व हैड कॉन्स्टेबल के 4-4 तथा कॉन्स्टेबल के 27 पदों सहित कुल 40 नवीन पद शामिल हैं। प्रस्तावित पुलिस थाने के अधीन 32 राजस्व गांव होंगे।

उदयपुर के झाड़ोल में नवीन पुलिस चौकी होगी स्थापित –

उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत झाड़ोल में नवीन पुलिस चौकी स्थापित होगी। श्री गहलोत ने इस हेतु प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, 7 नवीन पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है। नवसृजित पदों में उपनिरीक्षक का 1 पद एवं कॉन्स्टेबल के 6 पद शामिल हैं। नवीन चौकी के अधीन 5 ग्राम पंचायत एवं 7 राजस्व ग्राम होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.