Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गौशाला के गोपालको को राहुल फुटकेयर की ओर से वितरण की गई चरण पादुकाएं

झुंझुनू , (17 फरवरी 2024)। राहुल फुटकेयर लिमिटेड जयपुर की ओर से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में श्री गोपाल गौशाला एवं नंदी शाला झुंझुनू में गोपालको महिला एवं पुरुषो को 100 जोड़ी चरण पादुकाएं वितरण की गई।
श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया की उपस्थिति में लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी मुंबई प्रवासी कृपाशंकर मोदी, सूरत प्रवासी विमल ढंढारिया, जयपुर प्रवासी राधेश्याम ढंढारिया सीएमडी राहुल फुटकेयर ली.एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे गोपालको को 100 जोड़ी चरण पादुकाएं वितरण की गई।
इस अवसर पर कृपा शंकर मोदी, विमल ढंढारिया एवं राधेश्याम ढंढारिया ने सपत्नीक गोपाल गौशाला एवं बगड़ रोड स्थित नंदी शाला का अवलोकन कर गौ माता एवं नंदियों को गुड़ खिलाया एवं व्यवस्थाओं की विभिन्न जानकारी प्राप्त की इस पर अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया ने उन्हे छानी डलवाने के लिए सैड बनवाने का अनुरोध किया जिस पर राधेश्याम ढंढारिया ने सकारात्मक आश्वासन दिया। गौशाला परिसर में गौभक्त परिवारो का दुपट्टा औढाकर उन्हें गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.