Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

चूरू के डीबी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स से बदसलूकी का मामला

नर्सिंग ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

जयपुर,(19 अगस्त 2024)। चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के साथ बदसलूकी के प्रकरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र सिहाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर विभाग ने तुरंत प्रभाव से नर्सिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र सिहाग को निलंबित कर दिया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय, जयपुर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.