Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा सीए एवं डॉक्टरस का सम्मान

झुंझुनू (1 जुलाई 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे एवं सीए दिवस पर डॉक्टर्स एवं सीए का दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

डॉक्टर्स में डॉक्टर अनिल महलावत, डॉक्टर संदीप महला, डॉक्टर संजय कटेवा, डॉक्टर मुकेश बेनीवाल, डॉक्टर त्रिवेणी शर्मा, डॉक्टर सारिका अग्रवाल, डॉक्टर मोहम्मद असलम, चार्टर्ड एकाउंटेन्ट में सीए लोकेश शर्मा, सीए मनीष मित्तल एवं सीए अंकुर हलवाई का सम्मान किया गया।

जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ लायन अशोक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, लायन शिव कुमार जांगिड़ एवं लायन शकुंतला पुरोहित उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.