Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वाहिदपुरा ग्राम पंचायत में गुरुवार को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

झुंझुनू,(04 जुलाई 2025)। वाहिदपुरा ग्राम पंचायत के लुमास का बास ग्राम में गुरुवार को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा ने बताया की पर्यावरण को बचाने हेतु लूमाश का बास ग्राम के हर घर घर में ,और नाडियो धाम राजपूतों की ढाणी व लुमाश के बास के पार्क व शिवजी के मंदिर में कुल 101 पेड़ लगाए और पेड़ की परविश करने की जिमेदारी दी। इस अवसर पर कान सिंह, कल्याण सिंह, गुमानसिंह, बलवीर सिंह, बाबूसिंह, रूपसिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, यस सिंह, रामप्रताप आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा।
लुमास ग्राम में हर घर में 200 छायादार फलदार पौधे लगाए।
वाहिदपुरा ग्राम पंचायत के लुमास ग्राम में शुक्रवार को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा ने पांचवे दिन पर्यावरण को बचाने हेतु लूमाश ग्राम के हर घर घर में कुल 200 पेड़ लगाए और पेड़ की परविश करने की जिमेदारी दी। इस अवसर पर बनवारी लाल सैनी, साहिल सैनी, रामचंद्र, कृष्ण कुमार, मैना देवी आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.