Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बिरला का पुनः लोकसभाध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण -ऊर्जा मंत्री

जयपुर, (26 जून 2024)। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ओम बिरला को पुनः लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।

नागर ने बुधवार को दिल्ली में बिरला से मुलाकात की और संसदीय लोकतन्त्र के इस श्रेष्ठ गरिमामय पद पर पुनः आसीन होने की बधाई दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्री बिरला ने अपनी कुशलता और कर्मठता से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में संसदीय परम्पराओं के निर्वहन की अमिट छाप छोड़ी है। उनकी विशिष्ट कार्यशैली, गहन अनुभव और ज्ञान को देखते हुए एक बार फिर सदन ने उन पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिरला का 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाना हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की अनुभूति का क्षण है।

नागर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.