Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्री पञ्चदेव मंदिर में बाबा गंगाराम मेला 6 अप्रैल को*

झुंझुनूं (10 मार्च 2026)।बाबा गंगाराम के पावन धाम श्री पंचदेव मंदिर, झुंझुनू में 6 अप्रैल को बाबा गंगाराम मेला आशीर्वाद दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक मनाया जायेगा.

 मेले में बड़ी संख्या में बाहर से प्रवासी श्रद्धालुगण पधारेंगे, जिनके आवासादि की समुचित व्यवस्था का जा रही है. उक्त समारोह में विशाल भजन-संध्या, नृत्य-नाटिकाएं, स्वचालित मनमोहक धार्मिक झांकियां, दर्शन–पूजन एवं छप्पन-भोग के कार्यक्रम होंगे. महोत्सव में शाम 4 बजे से विशाल भजन अमृत-वर्षा होगी. भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक सौरभ मधुकर (कोलकाता), ज्योति खन्ना (कोलकाता) एवं कुमार शानू (लखनऊ) सहित कई कलाकार संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे. फूलों की विशेष सजावट करने के लिए बंगाल के कुशल कारीगरों को बुलाया गया है. इसके अलावा आगरा के कलाकार बिजली की आकर्षक स्वचालित झाँकियाँ सजायेगें.

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 4.00 बजे महामंगला आरती से होगा. तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे से सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का समवेत स्वर में पाठ श्री सौरभ मधुकर (कोलकाता) द्वारा किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा.

 इस अवसर पर मंदिर परिसर, प्रधान-मंड, भजन-संध्या में आकर्षक पुष्प-सज्जा, विद्युत्-सज्जा की जायेगी एवं पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा.

 उल्लेखनीय है कि यह आयोजन प्रति वर्ष बैसाख कृष्ण चतुर्थी को बाबा गंगाराम के परम आराधक भक्त शिरोमणि श्री देवकीनंदनजी के आशीर्वाद दिवस एवं नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर के पाटोत्सव के रूप में झुंझुनू सहित विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है. जिसमे भक्तगण बाबा के दरबार में मनौतियां करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं.

 महोत्सव की व्यवस्था के सम्बन्ध में ट्रस्ट अनिल कुमार मोदी के सानिध्य में समिती सदस्यों की एक सभा आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारिया सौपी गई. सभा में सुरेश मोदी, सुनील मोदी, अशोक सुल्तानिया, संजीव मोदी, विमल टमकोरिया, रवि राणासरिया, रमेश गोयल, महेंद्र टीबड़ा, सुशील मोदी, सुरेन्द्र मोदी, श्रीराम केडिया, रमाकांत मोदी, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.