Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा के जनजाति छात्रावास में आवश्यकतानुसार बिस्तरों की व्यवस्था

जयपुर, (2 अगस्त 2023)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में संचालित जनजाति छात्रावास में मांग एवं आवश्यकतानुसार ही बिस्तर उपलब्ध कराये गये है।

मीना प्रश्नकाल में सदस्यों की ओर से इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिस्तरों को लेकर कोई अव्यवस्था नहीं हो इसलिए आवश्यकतानुसार बिस्तर उपलब्ध कराये गये है।

इससे पहले विधायक प्रताप लाल भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में मीना ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में संचालित जनजाति छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं के उपयोगार्थ उपलब्ध करवाये गये बिस्तरों पर वर्ष 2020-21 में 4 लाख 78 हजार 445 रुपए ,वर्ष 2021-22 में 4 लाख 61 हजार 545 रु. एवं वर्ष 2022-23 में 17 लाख 41 हजार 680 रु. व्यय किए गए। उन्होंने वर्षवार छात्रावासवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में उपलब्ध करवाये गये बिस्तरों की गुणवत्ता कार्यालय आयुक्त, उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर के स्पेशिफिकेशन, दर तथा उपलब्ध नमूने के आधार पर सुनिश्चित की गयी है तथा संचालित छात्रावास में बिस्तर जांच उपरान्त ही उपलब्ध कराये गये है।

मीना ने यह भी स्पष्ट किया कि जनजाति एकलव्य विद्यालय गोगुन्दा द्वारा वितरित बिस्तरों का उपयोग किया जा रहा हैं एवं जुलाई 2023 से प्रवेश प्रक्रिया जारी है और क्षमता वृद्धि के साथ ही नवीन प्रवेशित छात्राओं को बिस्तर वितरित किये जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.