Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

झुंझुनूं, (20 अगस्त 2024)। अखिल राजस्थान सांसी समाज सुधार एवं विकास न्यास के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सवाई सिंह मालावत ने मंगलवार को झुंझुनू जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन देकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत 1 अगस्त को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले पर पुनः विचार करने की मांग की है एवं सबके हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय संसद और राज्यसभा में पारित किए जाएं। उन्होंने 21 अगस्त के भारत बंद के आंदोलन के बारे में विरोध करने वालों और उसके पक्ष में अपना अभिमत देने वालों से कहा है कि भारत बंद के दौरान आपसी सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और झुंझुनू जिले की जो एक मिसाल है सांप्रदायिक सौहार्द की उसको कायम रखने में सभी लोग अपना भरपूर सहयोग करें कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस का सहयोग करें। यही हमारे लिए और हमारे आंदोलन की सफलता के लिए बहुत आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.