Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (15 फरवरी 2025)। प्रभादेवी सोढ़ानी प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में शिशु वाटिका विभाग का वार्षिकोत्सव शनिवार को समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ललित पंवार, व्यवसायी सुशील कुमार जाजोदिया, समिति के मंत्री मुरारी लाल महर्षि, व्यवस्थापक पुरुषोत्तम मिश्रा, दीपक जाजोदिया, सुरेंद्र कुमार इंदौरिया, पुरुषोत्तम बील बतौर अतिथि मंचस्थ थे । अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने एकल नृत्य, युगल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गीत, सामूहिक गीत, कविताएं आदि की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पारीक माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्टेशन मार्ग के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, अशोक कुमार पारीक, विद्याधर शर्मा, सूरजभान बीजला, भवानी सिंह, राजेश जांगिड़, खुशबू जालुका, सुनीता शर्मा, ज्योति काछवाल, रोहित गौड़, मोनिका शर्मा सहित अभिभावक स्टाफ व विधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय व स्वागत मुरारीलाल मिश्रा व मधु शर्मा द्वारा किया गया। संचालन तारामणी वेदी व विजेंद्र कुमार ने किया गया ।