Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सावित्रीबाई फुले के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में सर्व समाज हुआ शामिल

सूरजगढ़ (10 मार्च 2024)। भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं शिक्षण संस्थापिका सावित्रीबाईफुले का परिनिर्वाण दिवस सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति के बैनर तले संस्कार भारती शिक्षण संस्था जाखोद रोड़ सूरजगढ़ परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी महावीर प्रसाद सैनी,शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल,कामरेड ओमप्रकाश झरोडा,हरिसिंह बेदी बडबर,फूलचंद फुलवरिया,छोटेलाल गजराज,समाजसेवी जगदेवसिंह खरड़िया,श्रीमती बिमला बाकोलिया,संस्था प्रधान श्यामलाल सैनी व राकेश बाकोलिया ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र के साथ-साथ गौतम बुद्ध,महात्मा ज्योतिबा फुले डॉ.भीमराव अंबेडकर,फातिमा शेख के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सत्य जानने व परखने की क्षमता एवं महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आगंतुक सर्व समाज की महिलाओं,पुरुषों,बालक,बालिकाओं ने सावित्रीबाई एवं महात्मा ज्योतिबाफुले के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिक्षक मनोज गुरावा,दरियासिंह गोठवाल,प्रेमचंद मेहरा,राधेश्याम चिरानिया,रतनलाल चेतीवाल,बस्तीराम सैनी,धर्मपाल कटारिया,फूलचंद सुनिया,रोहित सैनी,श्रीराम सैनी,बनवारी लाल सैनी,रामजीलाल सैनी,अनुराधा धाबाई,महेश सैनी,सोहनलाल बाकोलिया,संजीव सैनी,पवन सैनी,शीशराम गोठवाल,सुनीता सैनी,नीतू सैनी,मोनिका सैनी,संगीता शर्मा,मुकेश सैनी,मनोज कुमार,आत्माराम तुंदवाल ,रोशनलाल,अंकित कटारिया,ममता,हरेंद्र शर्मा,हरिकिशन शर्मा,महेंद्र शर्मा,निरंजन सोनी,बेगराज सेन,रामजीलाल कुमावत,प्रकाशचंद जांगिड़,रामसिंह मावर सहित दर्जनों लोग सामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सेवदा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.