Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी खाध्य सामग्री एवं बिस्कुट

जयपुर,(13 जुलाई 2024)। समाज सेवा एवम मानव सेवा में अग्रणी अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन द्वारा 12.7.2024 लोंनावाला मैं योगेंद्र जी राजपुरिया एवं परिवार तथा अन्य 3 ट्रस्टीगण द्वारा संचालित स्कूल VVS GURUKUL HIGH SCHOOL AND BOARDING LONAVALA में 1500 से ज्यादा नन्हे मुन्ने बच्चों को खाध्य सामग्री एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। खाध्य सामग्री एवं बिस्कुट प्राप्त करके नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सभी बच्चों ने श्री निर्मल जी मंगलूनिया जी को थैंक्स किया। उज्जवल भारत की तस्वीर सभी नन्हे मुन्ने बच्चो के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी।

खाध्य सामग्री एवं बिस्कुट प्राप्त कर वितरण कार्यकम मुख्य सहयोगकर्ता स्व. संपत जी मंगलूनिया की स्मृति में संजयजी मंगलूनिया, अजयजी मंगलूनिया निर्मल जी मंगलूनिया एवम परिवार द्वारा सहयोग किया गया।
बच्चों को खाध्य सामग्री एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम में मुख्य निर्मल मंगलूनिया, विनोद जी बुबना, मंजू विनोद बुबना, नीलेश खेतान, स्कूल प्रेसिडेंट दिनेश राणावत, मनीषा कलगुडे (इंगलिश मीडियम प्रिंसिपल), भायाजीराव खुरांगे (मराठी मीडियम प्रिंसिपल), रेवती काम्बले (मराठी प्री प्राइमरी प्रिंसिपल), शुभम जी आदि अनेक गणमान्य बंधुगण उपस्थित रहे।
शूभम जी ने सभी प्रिंसिपल एवम अन्य उपस्तिथ गण्य मान्य लोगो से अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन की टीम का परिचय करवाया। स्कूल प्रेसिडेंट दिनेश राणावत जी ने बताया कि स्कूल मे सभी क्लासरूम मैं डिजिटल स्मार्ट बोर्ड लगाये गए है। जिससे सभी बच्चों को अच्छी टेक्नोलॉजी आधारीत मोर्डन एडुकेशन प्राप्त हो सके। दिनेश जी ने बताया कि सभी बच्चे बहुत ही डिसिप्लीन मैं रहते है। दिनेश जी ने पूरी अग्रकुल की पूरी टीम को स्कूल कैम्प्स विजिट करवाया। चर्चा मैं बताया कि आगे भविष्य मे कैंपस के अंदर कॉलेज की भी शुरुआत जल्द ही कि जाएगी। श्रीमती मनीषा कलगुडे (इंगलिश मीडियम प्रिंसिपल) ने बताया कि यहां 1 बॉयज होस्टल भी चलाया जा रहा है जिसमे अभी तक लगभग 15 बच्चो का एडमिशन हो गया है।
निर्मल मंगलूनिया जी ने बताया कि अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट मानव सेवा के लिए हमेशा ततपर एवम प्रयासरत रहा है। हम आगे भी शिक्षा, चिकित्सा, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण आदि में लगातार काम करते रहेंगे। जिसमे सभी दानदाताओ के सहयोग एवम आशीर्वाद की आवश्यकता रहेगी। अंत में निर्मल मंगलूनिया ने सभी टीचर का आभार प्रकट करते हुए बच्चों के सफल जीवन की मनोकामना ईश्वर से की।

सेवाकार्य के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन की टीम खास रूप से इनविटेशन पर महाराजा अग्रसेन प्लेस लोनावाला पहुंची। जहां माता महालक्षमी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मैं हिस्सा लिया। गौ धन को सभी दानदाताओ द्वारा हरा चारा, दलिया, केला आदि अपने हाथों से खिला कर निर्मल जी मंगलुनिया ने पुण्यार्जक का सौभाग्य प्राप्त किया। महाराजा अग्रसेन प्लेस मैं बहुत ट्रस्टीगण से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिसमें मुख्य महाराजा अग्रसेन प्लेस के प्रेरणा स्रोत सुरेश जी भगेरिया, अध्यक्ष जयकुमार जी गुप्ता, विनोद जी मित्तल पुणे, आदि शामिल रहे। तत्पश्चात माता माहालक्षमी के महाप्रसाद भी ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.