Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (26 अप्रैल 2025)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला अस्पताल लक्षमनगढ में 21 से 26 अप्रैल तक फायर सेफ्टी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अटल भास्कर ने बताया कि संस्थान में आगजनी की घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा की जानकारी बढाने, तैयारी करने एवं अग्निसुरक्षा के मानको की पालना सुनिश्चित करने के उद्वैश्य से इस सप्ताह की एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें के अंतर्गत संस्थान मे फायर माकड्रिल, फायर ऑडिट कर सभी कार्मिको को फायर सेफ्टी प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया एवं संस्थान मे आपात स्थिति मे आग लगने पर आग बुझाने हेतु समस्त चिकित्सको एवं कार्मिको को सेफ्टी ईक्युमेन्ट को उपयोग में लेने का प्रदर्शन कर निर्देशानुसार गतिविधियां आयोजित की गई तथा नर्सिंग अधिकारी मनोज मिश्रा द्वारा अग्निशामक यंत्र को सही तरीके से काम लेने के बारे में सभी कार्मिकों को बताया गया। इस अवसर पर उपनियंत्रक शीशराम, नर्सिंग अधीक्षक सुशील जोशी एवं अनेकों चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।