Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ, (18 दिसंबर 2024)। आज परिवादी नवीन गुप्ता पुत्र रामोतार गुप्ता जाति महाजन निवासी वार्ड नम्बर 05 सूरजगढ ने रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मैने मैने एक पिकअप गाडी ले रखी हैं जिस पर ड्राईवर सुरेनद्र पुत्र संतोष शर्मा जाति ब्राहम्ण निवासी चौराडी रहता है। चालक सुरेन्द्र उक्त पिकअप गाडी को रात्री में अपने घर पर ले जाता है। दिनांक 17.12.2024 को सुरेन्द्र ने पिकअप गाडी नम्बर आरजे 18 जीसी 3985 को अपने घर के अन्दर लोक लगाकर खडी की थी। मेरे पास समय करीब 01.55 एएम आया जिसने मुझे बताया की गाडी चोरी हो गई। इत्यादि मजमून रिपोर्ट पर अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
पुलिस कार्यवाही- घटना की सुचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंच घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रकरण में चोरी गई पिकअप व अज्ञात आरोपीगण की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया है। गठीत टीम द्वारा एकत्रित आसुचना एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी शुभम पुत्र सुरेन्द्र जाति जाट उम्र 27 निवासी फरटीया केहर पुलिस थाना लुहारू जिला भिवानी हरियाणा को दस्तयाब किया गया। बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाये जाने पर उक्त आरोपी के गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है तथा आरोपी से चोरी गई पिकअप गाडी बरामद की गई।
गठित टीम:-
1. सुखदेव सिंह उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना सूरजगढ।
2. राजेश कुमार एचसी 2532 पुलिस थाना सूरजगढ।
3. जगदीश प्रसाद एचसी 2541 पुलिस थाना सूरजगढ।
4. विजेन्द्र कानि. 1030 पुलिस थाना सूरजगढ।
5. विजेन्द्र कानि. 1402 पुलिस थाना सूरजगढ।
विशेष योगदान- राजेश कुमार एचसी 2532 थाना सूरजगढ का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार मुलजिम –
1.शुभम पुत्र सुरेन्द्र जाति जाट उम्र 27 निवासी फरटीया केहर पुलिस थाना लुहारू जिला भिवानी हरियाणा।