Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
30 सितंबर 2025 तक जिले में चलेगा विशेष अभियान
शिविर में वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित होंगे कार्य
झुंझुनू, (9 जुलाई 2025)। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक त्रौमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के साथ ही पात्रा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।
अभियान के तहत प्रधानमंत्राी जन धन योजना के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन, जिन व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नही है, उनके नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डाॅ. अरूण गर्ग ने जिलेवासियों से कहा है कि इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और बैंकिंग व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं तथा अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, बैंक शाखा या जिला अग्रणी बैंक कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रति वर्ष केवल 436 रूपये में 2 लाख का जीवन बीमा मिलेगा।
प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योेजना में प्रति वर्ष केवल 20 रूपये में 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
अटल पेंशन योजना में न्यूनतम निवेश करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद अंशदान आधारित स्थायाी मासिक पेंशन मिलेगी।
पीएमजेजेवाई एवं पीएमएसवीवाई के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से एसएमएस एवं मिस काॅल से भी रजिस्टेªशन किया जा सकता है। पीएमजेजेवाई के लिए 8468001133 पर तथा पीएमएसवीवाई के लिए 8468001144 पर मिस काॅल किया जा सकता है।
रजिस्टेशन के लिए एसएमएस करने का तरीका:
पीएमजेजेवाई योजना के लिए योजना का नाम, स्पेस, खाते के अंतिम चार अंक, स्पेस, वाई लिखकर 8422009988 पर मैसेज करें। इसी प्रकार पीएमएसवीवाई योजना के लिए योजना का नाम, स्पेस, खाते के अंतिम चार अंक, स्पेस, वाई लिखकर 8422009988 पर मैसेज करें।
यहां आयोजित होंगे शिविर:
10 जुलाई को अलसीसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोखरी, चिड़ावा पंचायत समिति की लांबा, बुहाना की गुती, सिंघाना की मोई सद्दा, झुंझुनू की इस्लामपुर, मंडावा की पिलानी खुर्द, नवलगढ़ की मंडासी , सूरजगढ़ की किड़वाना, पिलानी की दोबड़ा , उदयपुरवाटी की दूधिया, खेतड़ी की ठाठवाडी में शिविर आयोजित होंगे।