Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं,(26 फरवरी 2026)। दूर दराज क्षेत्र के पेंशनर्स को अपनी परिवेदनाओं / शिकायतों के समाधान के लिए संभाग स्तर पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय मे सम्पर्क करना पड़ता है। पेंशनर्स की मुख्य परिवेदना जन्म तिथि, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन, बकाया एरियर आदि के भुगतान से सम्बंधित होती है। पेंशन विभाग द्वारा कोष कार्यालय स्तर पर पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निवारण के लिए 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक उपकोष पेंशन (झुन्झुनू) में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए अतिरिक्त कोषाधिकारी (पेंशन) प्रेरणा कालेर को नॉडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।