Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (15 अप्रैल 2025)। कृषि उपज मंडी में रात को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंडी की एक दुकान में रखे 700 से अधिक करेटे जलकर खाक हो गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग मंडी परिसर में लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी। सूचना मिलने पर बहुत देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं, लेकिन तब तक व्यापारियों को भारी नुकसान हो चुका था। घटना से आक्रोशित व्यापारियों और किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक मंडी के बाहर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर समझाइश कर ताला खुलवाया और स्थिति को शांत कराया ।व्यापारियों की मांग है कि बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें नुकसान की भरपाई की जाए।