Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
भूतनाथ श्मशान घाट में बनेगा 70 फीट ऊंचा पक्षियों का आशियाना, शुभ मुहूर्त में हुआ भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
लक्ष्मणगढ़,(31 मई 2026)।भूतनाथ मोक्ष धाम में 70 फीट ऊँचे पक्षियों के आशियाने के निर्माण कार्य का रविवार को शुभ मुहूर्त में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल पुजारी समाजसेवी डॉ नारायण इंदौरिया मंत्री दीनदयाल जोशी कोषाध्यक्ष संदीप बजाज लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला राजेश जाजोदिया भगवा रक्षा वाहिनी अध्यक्ष जयशंकर पुजारी संरक्षक सुरेश जाजोदिया गिरधारी लाल जाज़ोदिया पंडित अशोक पाराशर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे । मंत्री दीनदयाल जोशी ने बताया कि इस पक्षी घर के निर्माण से सैकड़ों पक्षी लाभान्वित होंगे। सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल पुजारी ने दानदाता परिवार एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद व्यक्त किया।