Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

झुंझुनूं, (30 जनवरी 2024)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दूबे, जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष मनोज मील ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार डांगी, महिला अधिकारीता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी,
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, स्काउट सीओ महेश कालावत, कलेक्ट्रेट के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश पूनिया, कर्मवीर सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी, स्कूली बच्चे उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.