Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (18 जनवरी 2024)। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और इस शुभ अवसर पर हमारे अपने प्रिय संत पूज्य डॉक्टर अर्जुन दास जी महाराज शामिल होने के लिए 18 जनवरी दोपहर 2:30 बजे बगड़ दादु द्वारा अपने निवास स्थान से रवाना होकर चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर पधारे जहां श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रवण केजडीवाल एवं आशीर्वाद पैलेस में रहने वाले परिवारजनो ने महाराज श्री का स्वागत अभिनंदन कर उन्हें अयोध्या के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।
विदित है कि राम मंदिर बनने से पहले भी मंदिर निर्माण में चांदी का सहयोग महाराज श्री के माध्यम से आशीर्वाद पैलेस में रहने वाले परिवारों सहित अन्य गणमान्य जन दिया था। महाराज श्री डॉक्टर अर्जुन दास जी ने उक्त सहयोग से बनी चांदी शीला के भी सभी को दर्शन करवाकर आशीर्वाद पैलेस से ही अयोध्या प्रस्थान किया था।
इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रवण केजडीवाल, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू के अध्यक्ष सम्पत चुडैलावाला, आशीर्वाद पैलेस में रहने वाले केशरदेव तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, सुशील कुमार प्रवीण कुमार रिंगसिया, अशोक कुमार अनुज कुमार गाडिया, श्रवण कुमार सौरभ रिंगसिया, रोहित भगत, राधेश्याम सुशील कुमार तुलस्यान, राकेश कुमार दिव्यांशु टेकड़ीवाल, मुकेश कुमार गणेश कुमार टेकड़ीवाल, दिलीप हंसासरिया, केशव पंसारी, अरूण माधव ढंढारिया, महेंद्र तुलस्यान, कृष्ण गोपाल चौधरी एवं स्मित जालान परिवार सहित उपस्थित थे।