Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजभवन में पौष बड़ा का आयोजन हुआ

जयपुर, (18 जनवरी 2024)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य संस्कृति के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल के निर्देश पर राज भवन में गुरुवार को इसी संदर्भ में पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया गया।

इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में भगवान शिव की और खाटूश्याम जी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख-सम्पन्नता की कामना की।

इस अवसर पर राजभवन में खाटूश्याम जी के भजनो की प्रस्तुति हुईं जिसमे राजभवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.