Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(25 दिसंबर 2023)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जयपुर ज्वैलर शो कमेटी (जेजेएस)ने मुलाक़ात कर अभिनंदन कर शुभकामनाएँ दी। जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि जयपुर ज्वैलरी शो के चेयरमैन विमल चंद सुराना के नेतृत्व में मुलाक़ात कर आयोजित विश्व स्तरीय चार दिवसीय ज्वैलरी शो की जानकारी दी व जयपुर के व्यापारियों का वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करने वालो में प्रमुख रूप से जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) के चैयरमेन विमल चंद सुराणा,वाईस चेयरमैन दिनेश खटोरिया,डा.नवल अग्रवाल,जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजू मंगोड़ीवाला एवं देश के प्रमुख ज्वैलरी डिज़ायनर लक्ष्य आहूजा सहित कई ज्वैलर उपस्थित रहे।