Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (7 दिसम्बर 2023)। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुलाकात कर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर प्रतीक स्वरूप झंडा लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की सहायतार्थ अपनी ओर से अंशदान कर सहयोग की शुरुआत की।
राज्यपाल मिश्र ने नागरिकों से भी आह्वान किया है कि सशस्त्र सेना झण्डा कोष में यथा संभव सहयोग कर अपना योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया और शहीदों को नमन कर कृतज्ञता जताई।