Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी को लगातार दूसरी बार मिली सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप की मेजबानी
सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के अनेक देशों से हजारों खिलाड़ी झुंझुनूं आऐंगे
राजस्थान के खेल इतिहास में दूसरी बार लगातार झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी को सीबीएसई की नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस चैंपियनशिप में सम्पूर्ण भारत के साथ-साथ सीबीएसई जोन के एशिया से जापान,थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया सिंगापुर, नाइजीरिया, घाना, लाइबेरिया, इथोपिया, केन्या, तंजानिया, युगांडा, बेनिन, लीबिया, गल्फ जोन से बहरीन, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, यूएई के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि सीबीएसई के नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पिछले वर्ष की मेजबानी ने झुंझुनूं एकेडमी की शानदार खेल, आवासीय व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लगातार दूसरी बार आयोजन की जिम्मेदारी दी है जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत के साथ-साथ विदेशो से भी सीबीएसई की सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय इस प्रतियोगिता का हिस्सा होते हैं ऐसे में इस प्रकार की नेशनल चौंपियनशिप से न केवल जिले का बल्कि राज्य का भी गौरव बढ़ता है तथा ही इस प्रकार के आयोजनों से जिले का भी चंहुमुखी विकास होता है तथा हर वर्ग इस प्रकार के आयोजन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होता है।
स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2023 तक विज़्डम सिटी में आयोजित होगी जिसमें सम्पूर्ण भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों के 14,17 व 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 1000 से अधिक खिलाड़ीयों के रजिस्ट्रेशन हो चुके है। स्कूल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कि सभी प्रकार की खेल सुविधाएं हैं। झुंझुनूं एकेडमी स्कूल पिछले कई वर्षों से जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताओं का ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन करवा चुका है। झुंझुनूं एकेडमी को लगातार दूसरी बार सीबीएसई की नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप की मेजबानी मिलना जिले के लिए गर्व की बात है।
स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं की तैयारियां बहुत जोर शोर से विद्यालय में चल रही हैं तथा यह आयोजन अपने आप में जिले के लिए फिर से इतिहास बनेगा। इन सभी आयोजनांे को सफल बनाने के लिए स्कूल परिवार हर प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में झुंझुनूं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे साथ ही सभी खिलाड़ियों, कोचेज, स्टाफ एवं मेहमानो को शानदार आवासीय व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहंेगी।
डॉ. रविशंकर शर्मा
प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी