Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मतदान से नहीं रहे कोई वंचित, ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरुक

चूरू, । विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदाता जागरुकता हेतु स्वीप विधानसभा चूरू प्रभारी बीडीओ डॉ शर्मिला छल्लाणी के निर्देशानुसार स्वीप टीम ने ग्राम नाकरासर, जासासर व धीरासर में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरुक किया।

नाकरासर ईएलसी प्रभारी ज्ञानाराम व बीएलओ लक्ष्मणदान चारण ने आंगंतुकों को बताया कि  25 नवंबर को सवेरे 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस बार मतदान का समय बढाया गया है, अब कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। जासासर ईएलसी प्रभारी खींवाराम व बीएलओ प्रताप चारण ने स्वीप टीम का स्वागत किया व ग्रामीणों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। धीरासर ग्राम में स्वीप टीम का माल्यार्पण ईएलसी प्रभारी हीरालाल पूनिया, बीएलओ लक्ष्मी पारीक व आशुतोष शर्मा ने किया।

स्वीप गतिविधि प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश अनुसार  75 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा मतदान का समय भी बढाया गया है ताकि समयाभाव में कोई मतदाता छूट न जाए। स्वीप टीम से देवेश शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, सुशील सैनी व मुकेश कुमार मीणा ने आयोजकीय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.