Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बाल विवाह की रोकथाम के लिए शुरू हुआ जागरूकता अभियान

झुंझुनूं, (02 नवंबर 2023)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं की सचिव दीक्षा सूद द्वारा देवठनी एकादशी (23.11.2023) एवं अन्य अवसरों पर भारी संख्या में बाल-विवाह होने से रोकने के संबंध में मीटिंग का आयोजन कर पैरा लीगल वॉलेन्टीयर्स को बाल विवाह रोकथाम विषय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। अभियान का शुभारम्भ करते हुए सचिव दीक्षा सूद ने बताया कि विधिक सेवा संस्थाओं का कानूनी दायित्व है कि वे इस सामाजिक बुराई एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति आम जनता को जागरूक करें, साथ ही बाल विवाह रोकने के संबंध में प्रभावी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाएं और उनकी शंकाओं का समाधान करें और कानूनी कार्यवाही करने के लिए आवश्यक सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायें। इस संबंध में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान में दिये निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवम्बर 2023 से 23 नवम्बर 2023 तक बाल विवाह रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम चलाये जाने है।इस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरकारी विभागों, जन-प्रतिनिधियों, भारत स्काउट एवं गाईड एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ समन्वय और सहयोग स्थापित किया जा रहा है ताकि अनेक कर्तव्यों की प्रभावी पालना की जा सके। अभियान के तहत उपस्थित जन को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवायी गई। आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, मादक पदार्थो के प्रयोग से दूर रहने, पीडित प्रतिकर स्कीम, नारी सुरक्षा, माननीय नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों व अन्य जनकल्याणकारी स्कीमों की भी जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.