Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (4 अक्टूबर 2023)। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं विकास हेतु वृहद् स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की टहला तहसील स्थित नारायणी माताजी धाम के विकास हेतु पर्यटन विकास कोष से 2.69 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में पर्यटन विकास कोष की राशि को 1 हजार करोड़ रूपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रूपए किए जाने की घोषणा की गई थी। इन 1500 करोड़ रूपए में से 771.31 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों की सहमति प्रदान की जा चुकी है।