Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना का शुभारम्भ आज

झुंझुनू, (05 सितम्बर 2023)। मंहगाई राहत शिविर में पंजीकृत पशुपालक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना का शुभारम्भ बुधवार को सुबह 11 बजे सूचना केन्द्र सभागार में किया जाएगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान जिले के लम्पी योजना के लाभान्वित पशुपालक, अन्य योजना में लाभान्वित पशुपालक, प्रगतिशील पशुपालक, पशुधन प्रबंधन एवं उन्नयन कार्य कर रही संस्था, एन.जी.ओ. तथा अन्य स्टेक होल्डर्स उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.