Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (05 सितम्बर 2023)। महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को आमजन तक पंहुचाने के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा सेवा प्रेरक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से राजस्थान प्रदेश में 50 हजार गांधी प्रेरकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए झुंझुनू जिले में साक्षात्कार शुरू हो चुके है, जोकि 15 सितम्बर तक चलेंगे। शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक मुरारी सैनी ने बताया कि प्रेरकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। उसके बाद चयनित युवाओं का काम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना होगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं संविधान केन्द्रों का संचालन भी किया जाएगा। भर्ती ग्राम पंचायत और शहरी निकायों के वार्ड स्तर पर होगी।