Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. परसराम मदेरणा को विधानसभा में पुष्‍पांजलि

जयपुर, (23 जुलाई 2026)। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा को पुष्‍पांजलि अर्पित की गई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय मदेरणा एक अनुभवी व कुशल जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने राजस्थान विधानसभा को अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव संजीव कुमार शर्मा और नंदकिशोर शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्‍व. मदेरणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय मदेरणा 06 जनवरी 1999 से 15 जनवरी 2004 तक विधान सभा के अध्यक्ष रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.