Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया; 

ओझा के जन्मदिवस पर वि फा झुंझुनूं इकाई ने किए सामाजिक सरोकार के कार्य

झुंझुनूं (05 जुलाई 2026)। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील कुमार ओझा के जन्मदिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन झुंझुनूं जिला इकाई द्वारा विभिन्न सेवा सरोकार के कार्यों का आयोजन कर बड़े ही उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया गया।

विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और नर-सेवा को समर्पित अनेक प्रकल्प पूरे किए।

प्रमुख सेवा कार्य में

पर्यावरण व पक्षी संरक्षण: को अग्रणी मानते हुए बिबानी धाम बालाजी मंदिर परिसर में पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए मंदिर परिसर और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे बांधकर जल-सेवा का संकल्प लिया गया।

 गोपाल गौशाला पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने निराश्रित गायों और गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया व वि फा राष्ट्री संयोजक सुशील कुमार ओझा के उत्तम स्वास्थ्य एव दीर्घायु जीवन की कामना की ।

 समाज के अंतिम छोर पर बैठे 31 जरूरतमंद और असहाय परिवारों को विप्र फाउंडेशन की ओर से राशन सामग्री की किट वितरित की गई।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने कहा कि “ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक सुशील कुमार ओझा का जीवन सदैव समाज सेवा और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देना ही उन्हें हमारी सच्ची शुभकामनाएं हैं।”

इस अवसर पर वि फा जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, अमृतलाल जोशी, पंडित हरिकिशन शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, अनिल जोशी सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.