Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने डीडवाना-कुचामन की ग्राम पंचायत सोलाया में किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
जयपुर, (24 जून 2026)। राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने बुधवार को डीडवाना-कुचामन जिला के नावां उपखंड की ग्राम पंचायत सोलाया में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के कार्यों का अवलोकन किया और विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। राज्यमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कर अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री चौधरी ने पात्र लाभार्थियों को उनकी आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शिविरों में भाग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वाहन भी किया।