Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
28 जून को होगी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 26 से 28 जून तक जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष रहेगा संचालित
जयपुर, (23 जून 2026)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर संदेश नायक के निर्देशानुसार जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु नियंत्रण कक्ष 26 एवं 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 28 जून को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति एवं संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा।
परीक्षा व्यवस्था के प्रभावी समन्वय एवं निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त कार्मिक परीक्षा आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए समन्वयक एवं परीक्षा आयोजन अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2206699 पर संपर्क करने की अपील की है।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।