Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा पत्र— राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे होने पर साढ़े 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई, किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन से प्रबल हुई ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की भावना

जयपुर, (10 जून 2026)। देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सदैव सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन से 140 करोड़ देशवासियों में ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की भावना का संचार हुआ है।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प की ओर अग्रसर—
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अनेक ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। रिफाइनरी का सपना साकार होने से विकास का एक नया युग शुरू होने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अन्तर्गत विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रां ने प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष के कालखण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक जनकल्याणकारी पहल राजस्थान की धरती से हुई हैं। झुन्झुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान का शुभारम्भ, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के सान्निध्य और मार्गदर्शन में प्रदेश विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है।
सांस्कृतिक पुर्नजागरण को मिला आधुनिक स्वरूप—
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की नई सुरक्षा नीति और अटूट राष्ट्रीय संकल्प को विश्व के सामने स्थापित किया गया है। राजस्थान के वीर सपूतों ने भी इस अभियान में साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व शांति, संतुलित-टिकाऊ विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के वाहक के रूप में विश्व गुरु की संकल्पना को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से सांस्कृतिक पुर्नजागरण को आधुनिक स्वरूप मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.