Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
आरपीएससी प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 31 मई से, जिले में 41 केंद्रों पर 56 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
झुंझुनूं, (30 मई 2026)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन 31 मई से 5 जून तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए झुंझुनूं जिले में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 56 हजार 736 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिले में झुंझुनूं मुख्यालय पर 16, बगड़ में 6, चिड़ावा में 13 व नवलगढ़ के 6 केंद्रों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी । परीक्षा का आयोजन लगातार छह दिनों तक दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए 1,979 वीक्षक, 13 उप समन्वयक, 105 पर्यवेक्षक तथा 7 सतर्कता दल नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान आयोग की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।