Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अमर शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा का अनावरण; सेना के उच्चाधिकारियों और जनसैलाब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं, (10 मई 2026)।गांव मेहरादासी के लाड़ले और ऑपरेशन सिंदूर के हीरो, वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह रविवार को देशभक्ति के ज्वार के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवमयी अवसर पर भारतीय सेना व वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों, राजनेताओं और हजारों की संख्या में आमजन ने शहीद को नमन किया।

सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा और लेफ्टिनेंट जनरल केके रेपसवाल ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। साथ ही, वायुसेना की ओर से एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज अपने एयरवोरियर्स के दल के साथ पहुंचे। दिल्ली से ग्रुप कैप्टन प्रदीप ने वायुसेना अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में शिरकत की।

शहीद परिवार का भावपूर्ण सम्मान

समारोह के दौरान शहीद की माता नानू देवी, वीरांगना सीमा मोगा और शहीद के बच्चों वर्तिका व दक्ष का मंच पर सार्वजनिक अभिनंदन और सम्मान किया गया। विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों ने भी शहीद परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

अतिथि एवं वक्ता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह बाजोर (अध्यक्ष, सैनिक कल्याण बोर्ड) रहे और अध्यक्षता हर्षिनी कुलहरि ने की। विशिष्ट अतिथियों में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू, पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़, पूर्व सांसद संतोष अहलावत और पूर्व प्रधान सुशीला सिगड़ा शामिल रहे।

स्वागत, अभिनंदन एवं आभार

समारोह में प्यारेलाल मोगा, शिवचंद मोगा, रवि मोगा, संजीव मोगा, रामनिवास मिल, इंद्राज मिल और राहुल मिल ने सभी आगंतुकों का स्वागत और अभिनंदन किया। मंच का सफल संचालन हरीश हिंदुस्तानी और विजय हिन्द जालिमपुरा ने अपनी ओजस्वी वाणी में किया। शहीद के भाई राजेश मोगा ने सभी सैन्य अधिकारियों, अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.