Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का 43वां अधिवेशन हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (3 मई  2026)।राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश महासमिति का 43 वां वार्षिक अधिवेशन माली समाज भवन पाली में प्रदेश सभाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा की अध्यक्षता व राहुल राजपुरोहित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पाली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

महासमिति के अधिवेशन में द्वि-वार्षिक हुए चुनाव में विपिन शर्मा प्रदेशध्यक्ष चुने गये जबकि शशिभूषण शर्मा प्रदेश सभाध्यक्ष, रामचन्द्र सिंह खींचड़ उपसभाध्यक्ष, महेन्द्र पाण्डेय मुख्य महामंत्री, दीपक ठक्कर महामंत्री, शिवशंकर ओझा प्रदेश संगठन मंत्री (मुख्यालय) , शैलजा शर्मा प्रदेश महिला मंत्री, प्रमोद कुमार शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा सीकर जिले से जोगेन्द्र सिंह रणवां प्रदेश उपाध्यक्ष, हरलाल सिंह महरिया प्रदेश मंत्री सहित 31 अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा ने सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार टेट की अनिवार्यता खत्म करने, उप-प्राचार्य के पदों को रिक्त मानते हुए नव-पदोन्नत व्याख्याताओं का पदस्थापन करने की मांग की ताकि व्याख्याताओं के पद रिक्त नहीं रहे। विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश व अन्य अवकाशो के दिनों की संख्या कम नहीं करने, विशेष शिक्षा के सभी पदों पर डीपीसी करने, 750 शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए छाया पद स्वीकृत करने की मांग करते हुए सरकार स्तर पर संगठन की वार्ता के सकारात्मक परिणाम आने के संकेत दिए। प्रदेश मुख्य महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों पर शिक्षकों की उचित मांगों को सरकार के समक्ष बेहतर ढंग से नहीं रखने का आरोप लगाया तथा जन प्रतिनिधियों को शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर निदान कराने की मांग रखी। महामंत्री दीपक ठक्कर ने शिक्षकों को आह्वान किया कि वे अपने मूल कर्तव्य के साथ सामाजिक सरोकार में भी सकारात्मक भूमिका निभायें ताकि शिक्षक का समाज में महत्व बना रहे। शिवशंकर ओझा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं का हल अतिशीघ्र करना चाहिए। कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने संगठन का आय-व्यव का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सीकर जिलाध्यक्ष महावीर पूनिया ने सीकर में शिक्षकों के अनियमित स्थानान्तरणों की ओर प्रदेश नेतृत्व का ध्यान आकर्षित कराते हुए विद्यालयों में अवकाश के दिनों को कम करने के निर्णय की पुनः समीक्षा करने की मांग रखी।तथा सीकर जिला मंत्री हरी राम डोटासरा ने शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग की। अध्यक्षीय उद्धबोधन में शशिभूषण शर्मा ने संगठन को मजबूत कर सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से समस्याओं रखने का आह्वान किया। अंत में संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत व परिचय कराते हुए अतिरिक्त महामंत्री तारेश कुमार शर्मा ने समापन की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.