Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (10 अप्रैल 2026)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अष्ठम पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पखवाड़े की अवधि के दौरान किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इससे पूर्व 9 अप्रैल को पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग द्वारा पोषण पखवाड़ा एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पखवाड़ा पांच प्रमुख थीम पर आधारित रहेगा, जिनमें मातृ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक सहयोग प्राप्त करना शामिल है।
कार्यशाला में सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर, जिला एवं ब्लॉक समन्वयक सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।