Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

दिशा समिति की बैठक 23 अप्रैल को

झुंझुनूं, (10 अप्रैल 2026)। जिला स्तरीय दिशा (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति एवं आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.