Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज

झुंझुनूं, (17 मार्च 2026)। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 12 बजे सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में पदस्थापित नवनियुक्त कार्मिक भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.