Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग/ अवैध भंडारण/ कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध जिला रसद टीम द्वारा की गई कार्यवाही

झुंझुनूं, (16 मार्च 2026)। मध्य-पूर्व संकट के मद्देनज़र एलपीजी आपूर्ति में संभावित व्यवधान और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के खिलाफ जिला रसद कार्यालय की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की।

उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में गठित टीम के सदस्य प्रवर्तन अधिकारी विकास महला व प्रवर्तन अधिकारी रामावतार भैड़ा ने जिले के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के मामलों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान उदयपुरवाटी तहसील क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया।

टीम ने शाकम्भरी गेट के पास स्थित श्री कृष्णा रेस्टोरेंट के मालिक जगदीश पुत्र नंदलाल के यहां से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसी प्रकार होटल तंवर से 2 तथा होटल कृष्णा एंड रेस्टोरेंट (जयपुर रोड) से 3 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में लेते हुए पाए गए। सभी सिलेंडरों को जब्त कर एचपी गैस सर्विस, उदयपुरवाटी के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया।

जिला रसद कार्यालय की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (आर्डर) 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.