Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
संयुक्त किसान मोर्चा कल दस मार्च को विश्व शांति हेतु जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर मनायेगा साम्राज्यवाद विरोध दिवस
झुंझुंनू. (9 मार्च2026)।संयुक्त किसान मोर्चा कल दस मार्च को विश्व शांति हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनायेगा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ईरान पर थोपे गये जबरन युद्ध व एक संप्रभु देश के मुखिया व नेतृत्व को धोखे से मौत के घाट उतारने की कार्यवाही को तमाम संप्रभु देशों के लिए खतरा मानते हुए ट्रंप व नेतन्याहू का पुतला दहन किया जाएगा। अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर जारी युद्ध को तुरंत रोकने व विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा करने की मांग की जाएगी। भारत सरकार से मांग की जाएगी कि भारत सरकार ईरान के राष्ट्राध्यक्ष आयतुल्ला खुमैनी की हत्या 165 छात्राओं की हत्या तथा सैंकड़ों नागरिकों की हत्या की कड़ी निन्दा करने तथा विश्व शांति, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र की रक्षा हेतु विश्व देशों को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। फूलचंद बर्वर, रामचंद्र कुलहरि प्रवक्ता- संयुक्त किसान मोर्चा झुंझुनूं