Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधानसभा क्षेत्र उदयपुर में 8 आयुर्वेद चिकित्सालय संचालित – आयुर्वेद मंत्री

जयपुर, (27 फरवरी 2026)। उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि उदयपुर में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मोती चोहट्टा संचालित है, जिसमें 75 बेड स्वीकृत है। वर्तमान में एक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय, उदयपुर से सम्बन्धित है।

बैरवा ने कहा कि आयुष नीति – 2021 के अनुमोदन के बाद जिला स्तर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय खोलने का प्रावधान है। इस प्रावधान के अनुसार 4 जिलों में संचालित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत निवृत जिला एकीकृत आयुष चिकित्सालय में समाहित किया गया है।

बैरवा, सदस्य ताराचंद जैन के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि भविष्य में गुणवगुण एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन से राशि उपलब्ध होने पर चरणबद्ध रूप से जिला आयुष चिकित्सालय बनाने पर विचार किया जाएगा।

बैरवा ने सदस्य जैन के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि विधान सभा क्षेत्र उदयपुर में कुल 08 आयुर्वेद चिकित्सालय/औषधालय संचालित है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों का चिकित्सालय/औषधालयवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.