Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भामाशाह शेर सिंह सुंडा कूदन ने जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान को एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की

सीकर, (20 दिसंबर 2025)।जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान में निर्माणाधीन 6 मंजिला प्रोजेक्ट त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन के निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए जिले के अनेक समाज बंधुओं द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि कूदन निवासी शेर सिंह सुंडा पुत्र स्व मोहन सिंह सुंडा ने संस्थान को एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, बनवारी लाल नेहरा, हरिराम मील,सुरेश थालोड़, डॉ यूधवीर सिंह महला, ऊंकार मल मूड़ तथा समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले भामाशाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। तथा धन्यवाद व आभार जताया गया। तथा संस्थान के 82 वे स्थापन दिवस पर निमंत्रण पत्र दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.