Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा (20 दिसम्बर 2025)। वर्षाजल एंव पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाली चिड़ावा की रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान की तरफ से विगत माह शुरू किया जनजागरूकता हेतु बायो-एंजायम प्रशिक्षण अभियान के तहत आज मालुपुरा ग्राम में कृषक पुरूषों एंव महिलाओं को बायो-एंजायम बनाने हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से लगभग 45 कृषक पुरूषों एंव महिलाओं के साथ एक दिवसीय बायो-एंजायम प्रशि़क्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट् ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को बायोएंजायम बनाने की विधि उसके कृषि और बागवानी में फायदे बताते हुए कहा कि ये कृषि में जैव एंजायम पौधों की वृद्धि बढाने, पैदावार बढाने और पौधों की समग्र स्वास्थय को सुधार करने के लिए एक वरदान है साथ ही ये एंजायम मिट्टी के स्वास्थ्य सुधारने में लाभकारी है। भटट् ने ग्रामीणों को बायो-एंजायम बनाकर प्रत्यक्ष रूप से दिखाया और उसके व्यावहारिक उपयोग को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्थान के आई.टी. ऑफिसर मोनिका स्वामी ने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण के माध्यम से घरेलू स्तर पर बायो एंजायम की उपयोगिता के महत्व को समझें और इसे अधिक से अधिक मात्रा मेें बनाकर प्रयोग में लाएं इससे घरेलू स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थय एंव पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिलेगा।
सभी ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में बायो-एंजायम को अपने दैनिक जीवन एंव कृषि कार्यों में अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में संस्थान के क्षेत्रिय कृषि पर्यवेक्षक अजय बलवदा, ग्रामीण धर्मादेवी, चूकी देवी, विनोद देवी, शेरसिंह, जयकरण, अनिल, महताब योगी, हनुमान, रोताष सोमरा, राजेश सोमरा,सुप्यार देवी, सिलोचना आदि उपस्थित रहे।