Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्वच्छ व नियोजित कार्यस्थल से कार्यक्षमता में होती है बढ़ोतरी, स्वस्थ रहता है शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

प्रमुख सचिव खान टी. रविकान्त -खान विभाग के कार्यालयों में अधिकारियों और कार्मिकों ने की साफ-सफाई

जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को सचिवालय के खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम अनुभाग में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम  टी. रविकान्त ने अभियान का नेतृत्व में सफाई अभियान के दौरान पत्रावलियों को सुनियोजित करने, काम म नहीं आ रही पत्रावलियों की बीड आउट कार्रवाई शुरु करने और साफ सफाई की गई।

 प्रमुख सचिव माइंस  टी. रविकान्त ने इस अवसर पर कार्मिकों से कहा कि कार्यस्थल पर साफ-सफाई हमारी नियमित आदत बननी चाहिए। इसके साथ ही पत्रावलियों का सही ढंग से संधारण, कार्यालय में उपयोग में आने वाली सामग्री, कम्प्यूटर, प्रिंटर, फोटो कापियर, मेज-कुर्सी आदि की नियमित साफ-सफाई रखने और कार्यस्थल पर अनावश्यक वस्तुएं कचरा पात्र में ड़ालने, थूकने-पीक आदि से कार्यस्थल को गंदा नहीं करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। यह संदेश केवल एक दिन के लिए नहीं होकर हमारी आदत में होना चाहिए। स्वच्छ कार्यस्थल स्वास्थ्यवर्द्धक ही नहीं अपितु अच्छे वातावरण से कार्यक्षमता में भी सुधार आता है।

  स्वच्छता अभियान में विशेषाधिकारी  श्रीकृष्ण शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक एरियल सर्वें  सुनील कुमार वर्मा, जेएलआर  गजेन्द्र सिंह के साथ ही खान विभाग के सहायक सचिव, अन्य अधिकारी व कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

  इधर खनिज भवन जयपुर में एडीएम कार्यालय, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान  आलोक प्रकाश जैन, एसएमई  एनएस शक्तावत, विजिलेंस  प्रताप मीणा, एमई  श्याम कापड़ी के कार्यालयों में स्वच्छता अभियान में अधिकारियों व कार्मिकों ने साफ-सफाई की।

   खान एवं भूविज्ञान विभाग के मुख्यलय उदयपुर सहित फील्ड कार्यालयों में भी राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा साफ-सफाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.