Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (16 दिसंबर 2025)। राजस्थान सरकार के 2 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्व मंडल परिसर में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभाषकगण के संयुक्त तत्वावधान में सघन स्वच्छता कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। समूचे मंडल परिसर में सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए गलियारों, उद्यान एवं विभिन्न शाखा परिसरों में सफाई कार्य को सफल रूप से अंजाम दिया । इसके साथ ही मंडल के सभी कक्षों में भी सफाई कार्य हुआ एवं सभी वस्तुओं एवं उपकरणों को सुव्यवस्थित किया गया ।
मंडल में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में सबकी उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्य केसर लाल मीणा, राजेश दड़िया, भवानी सिंह पालावत, कमला अलारिया, राजेंद्र सिंह कविया, गौरव बजाड़, अतिरिक्त निबंधक हेमंत स्वरूप माथुर, निदेशक(सांख्यिकी) बीना वर्मा, उप निबंधक सुनीता यादव, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) पवन शर्मा, तहसीलदार ओम प्रकाश शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी रमेश कुमार दायमा सहित बड़ी तादाद में अधिकारी अभिभाषक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।